Edited By ,Updated: 27 Oct, 2016 06:19 PM
भगवान शिव के मंदिर दुनिया भर में मौजूद हैं और ऐसा ही एक प्राचीन मंदिर इंडोनेशिया के जावा में है।10वीं शताब्दी में बना शिव का यह मंदिर प्रम्बानन मंदिर के नाम से जाना...
जावा: भगवान शिव के मंदिर दुनिया भर में मौजूद हैं और ऐसा ही एक प्राचीन मंदिर इंडोनेशिया के जावा में है।10वीं शताब्दी में बना शिव का यह मंदिर प्रम्बानन मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस प्राचीन मंदिर के साथ एक कथा भी जुड़ी है। कहा जाता है कि एक समय पर जावा के प्रबु बका नामक दैत्य राजा की एक बहुत ही सुंदर रोरो जोंग्गरंग नामक बेटी थी।
बांडुंग बोन्दोवोसो नामक व्यक्ति राजा की बेटी से शादी करना चाहता था। बोन्दोवोसो के शादी के प्रस्ताव को मना करने के लिए रोरो ने उसके आगे एक ही रात में एक हजार मूर्तियां बनाने की शर्त रखी। शर्त पूरा करने के लिए बोन्दोवोसो ने एक ही रात में 999 मूर्तियां बना दी और वह आखिरी मूर्ति बनाने जा ही रहा था..तभी रोरो ने पूरे शहर के चावल के खेतों में आग लगवा कर दिन के समान उजाला कर दिया।
दिन के उजाले से भ्रमित हुआ बोन्दोवोसो आखिरी मूर्ति नहीं बना पाया और शर्त हार गया। बाद में जब बोन्दोवोसो को सच्चाई का पता चला, उसने गुस्से में आकर रोरो को आखिरी मूर्ति बन जाने का श्राप दे दिया।प्रम्बानन मंदिर में रोरो की उसी मूर्ति को देवी दुर्गा मान कर पूजा जाता है। इस मंदिर की कथा रोरो जोंग्गरंग से जुड़ी होने के कारण यहां के स्थानीय लोग इस मंदिर को रोरो जोंग्गरंग मंदिर के नाम से भी जानते हैं।