अब नमाज से तय होगा कोर्ट कर्मचारियों का वेतन!

Edited By ,Updated: 26 Feb, 2017 05:40 PM

prayers to determine salary of court employees in pok

एक शीर्ष न्यायाधीश ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीआेके)के अदालत कर्मचारियों को अदालत और उसके बाहर रोजाना बिल्कुल समय पर नमाज...

इस्लामाबाद: एक शीर्ष न्यायाधीश ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीआेके)के अदालत कर्मचारियों को अदालत और उसके बाहर रोजाना बिल्कुल समय पर नमाज पढ़नी पड़ेगी क्योंकि उनकी सालाना वार्षिक वेतन वृद्धि निर्धारित समय पर नियमित रूप से नमाज पढ़ने पर ही निर्भर करेगी।  


एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर है कि पीआेके के सुप्रीम कोर्ट 12वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेने वाले न्यायमूर्ति इब्राहिम जिया ने अदालत कर्मचारियों को अदालत और नमाज के समय में समयपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा,‘‘अदालत कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि अब निर्धारित समय पर नियमित रूप से नमाज पढ़ने पर निर्भर करेगी।’’उन्होंने घोषणा की कि नमाज पढ़ना अदालत के सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है।5 बार नमाज पढ़ना इस्लाम में मुसलमानों के लिए अनिवार्य धार्मिक कर्तव्य है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!