तलाकशुदा है ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की मंगेतर, एेसे किया था प्रपोज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 04:12 PM

prince harry  s  fiance is  divorcey

ब्रिटेन के शाही परिवार के शहज़ादे प्रिंस हैरी ने अपनी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मार्कल से शादी करने का फैसला किया है।   प्रिंस हैरी (33)  और मार्कल (36) की सगाई के बारे में शुरुआत में सिर्फ महारानी एलिजाबेथ और परिवार के करीबी सदस्यों को ही पता था...

लंदनः ब्रिटेन के शाही परिवार के शहज़ादे प्रिंस हैरी ने अपनी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मार्कल से शादी करने का फैसला किया है।   प्रिंस हैरी (33)  और मार्कल (36) की सगाई के बारे में शुरुआत में सिर्फ महारानी एलिजाबेथ और परिवार के करीबी सदस्यों को ही पता था। प्रिंस हैरी ने बताया, “मैं और मेगन मर्कल साथ में क्वालिटी टाइम बिताना चाहते थे।
PunjabKesari
हम किंग्सटन पैलेस के कॉटेज में रुके। दोनों मिलकर रोस्टेड चिकन बना रहे थे। तभी मैं उनके सामने एक घुटने के बल बैठ गया। इससे पहले कि मैं कुछ कहता, मेगन ने मुझे रोक दिया।”प्रिंस हैरी के मुताबिक, “मेगन की आंखों में खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने मुझसे पूछा- क्या मैं आपको हां बोल सकती हूं?”
PunjabKesariप्रिंस हैरी और मेगन मर्कल की मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी। साल 2016 से एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे प्रिंस हैरी और मार्कल ने बीते महीने सगाई की है। ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए ये एक सामान्य घटना नहीं थी।शाही परिवार की होने वाली दुल्हन अमरीकी व तलाक़शुदा हैं, मेगन पेशे से अभिनेत्री हैं और मिश्रित नस्ल की हैं। 

PunjabKesari

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!