प्रिंस हैरी राष्ट्रमंडल में संभालेंगे अहम भूमिका

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Feb, 2018 09:31 PM

prince harry to take the crucial role in commonwealth

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी राष्ट्रमंडल में युवा नेतृत्व की भूमिका संभालने वाले हैं। मीडिया की एक खबर के मुताबिक, लंदन में राष्ट्रमण्डल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में हैरी के औपचारिक रूप से नई भूमिका संभालने की उम्मीद है। इसका आयोजन 16 से 20...

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी राष्ट्रमंडल में युवा नेतृत्व की भूमिका संभालने वाले हैं। मीडिया की एक खबर के मुताबिक, लंदन में राष्ट्रमण्डल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में हैरी के औपचारिक रूप से नई भूमिका संभालने की उम्मीद है। इसका आयोजन 16 से 20 अप्रैल को होगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 53 सदस्य देशों के नेताओं के इसमें शिरकत करने की उम्मीद है। ‘द संडे टाइम्स’ ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि 33 वर्षीय प्रिंस शिखर सम्मेलन में अहम भूमिका निभाएंगे। खबर है कि हैरी की भूमिका को लेकर राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों के बीच सहमति बन चुकी है और राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन के युवा मंच पर उनके संबोधन की उम्मीद है।         

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!