Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 04:50 AM
रविवार को तुर्की का एक प्राईवेट विमान उस समय पर क्रेश हो गया जब वह यूएई के शारजाह से इस्तांनबुल जा रहा था। जानकारी के मुताबिक यह विमान पश्चिमी ईरान की पहाडिय़ों के नजदीक क्रेश हुआ है जिस की जानकारी ईरान न्यूज...
दुबई: रविवार को तुर्की का एक प्राइवेट विमान उस समय पर क्रेश हो गया जब वह यूएई के शारजाह से इस्तांबुल जा रहा था। जानकारी के मुताबिक यह विमान पश्चिमी ईरान की पहाड़ियों के नजदीक क्रेश हुआ है जिस की जानकारी ईरान न्यूज साईट पर दी जा रही है। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता ने कहा कि हमें जानकारी मिली है एक प्राइवेट जहाज पश्चिमी ईरान के नजदीक क्रेश हुआ है जिस कारण उस में आग लग गई। अभी तक जहाज में कितने यात्री सवार थे इस बारे भी कोई जानकारी नहीं मिली है।