लड़की को एेसा गिफ्ट देकर किया प्रपोज, रह गई दंग (देखें वीडियो)

Edited By ,Updated: 19 Mar, 2017 06:41 PM

propose for marriage with 33 tons of meteorite

कोई लड़का जब किसी लड़की को प्रपोज़ करता है तो वो कोशिश करता है कि गुलदस्तों के साथ या एक सुंदर सी वेडिंग रिंग के साथ प्रपोज करे...

बीजिंगः कोई लड़का जब किसी लड़की को प्रपोज़ करता है तो वो कोशिश करता है कि गुलदस्तों के साथ या एक सुंदर सी वेडिंग रिंग के साथ प्रपोज करे। लेकिन चीन के इस लड़के ने कुछ ऐसा कर दिया कि एक इतिहास बन गया है। इस लड़के का नाम लियू फेई है। इस लड़के ने 4 साल पहले एक उल्कापिंड देखा था। उसने तभी अपना मन बना लिया था कि जब भी वह अपनी शादी के लिए किसी लड़की को प्रपोज करेगा तो उल्का पिंड के साथ ही उसे प्रपोज करेगा। इसके लिए उसने 4 साल तक बचत करके 95 लाख रुपए में उल्का पिंड खरीदा लिया। इस उल्का पिंड का वजन लगभग 33 टन है।

14 मार्च को लड़क् ने जब इस उलका पिंड की सारी रकम चुका दी तो उसने सोचा अब बिना देरी के वो अपनी गर्लफ्रैंड को शादी के लिए प्रपोज करेगा। बस फिर क्या था उसने उस भारी भरकम उल्कापिंड को बढ़िया से लाल रंग के गिफ्ट रैप में सजा डाला। अब इतने बारी उल्कापिंड को तो वो अपनी प्रेमिका के पास तो ले नहीं जा सकता था। उसने सोचा क्यों न डेट के बहाने अपनी माशूका को यहीं ले आए। उस उल्कापिंड के पास पहुंचने से पहले उसने अपनी प्रेमिका की आंखें बंद कर दी।

उसके बाद उसकी आंखों से पर्दा ठीक अपने अनमोल तोहफे के सामने ले जाकर ही हटाया। लड़की को कुछ समझ में आता उससे पहले लड़के ने उसे शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया। इस अनमोल तोहफे को देख लड़की पहले तो सकपकाई, लेकिन फिर उसे समझ में आया कि ये वाकई अद्भुत है। उसके दिल को इस बात ने छू लिया कि उसका प्रेमी अपने प्रपोजल को खास बनाने के लिए इतना कुछ कर सकता है। उसने भी बिना तुरंत शादी के लिए हामी भर दी। इस मामले ने हर जगह सुर्खियां बटोरी। प्रेमी का इस तरह प्रेमिका को प्यार के इजहार का तरीका इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!