रिपोर्टर्स की ओर इशारा कर पुतिन ने ट्रंप से पूछा ये सवाल!(Pics)

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2017 02:31 PM

putin comment about reporters with trump in front of them

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की G-20 समिट से अलग हुई पहली मुलाकात पर मीडिया की नजरें थींं। इस मौके पर जर्नलिस्ट की तादाद...

हैम्बर्ग: अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की G-20 समिट से अलग हुई पहली मुलाकात पर मीडिया की नजरें थींं। इस मौके पर जर्नलिस्ट की तादाद काफी ज्यादा थी। 


जानकारी मुताबिक, इस मीटिंग के दौरान पुतिन ने मीडिया की तरफ इशारा कर ट्रंप से पूछा कि यही लोग आपको परेशान कर रहे हैं न। दरअसल पुतिन ने जर्नलिस्ट की तरफ अपने बाएं हाथ का अंगूठा दिखाया।' और आगे से ट्रंप ने कहा ''आप इस बारे में सही हैं वो यही लोग हैं।''  

 
अमरीकी राष्ट्रपति की बात करें तो उन्हें मीडिया से पहले ही एलर्जी है। ट्रंप पहले भी मीडिया पर फेक न्यूज और अपने खिलाफ गलत खबरें चलाने का आरोप लगा चुके हैं। ट्रंप मीडिया को अमरीकियों का दुश्मन बता चुके हैं। उन्होंने अपने खिलाफ खबरें चलाने का भी आरोप लगाया है। बता दें कि ट्रंप शुक्रवार को ट्वीट कर मीडिया पर भड़के थे। उन्होंने लिखा, ''मैं हमेशा अपने देश का अच्छे से रिप्रेजेंट करुंगा और उनके लिए लड़ूंगा। ये फेक न्यूज मीडिया मुझे कभी भी सही तरीके से कवर नहीं करेगा, लेकिन इसकी परवाह किसे है।''
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!