पुतिन ने की ट्रंप की प्रशंसा, अमरीकी राजनीतिक व्यवस्था पर जताई नाखुशी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 07:35 PM

putin praised us president

रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रशंसा की है लेकिन अमरीकी राजनीतिक व्यवस्था से नाखुशी जताते हुए कहा कि यह ‘‘ खुद ही खत्म हो रही है।’’ यह पूछने पर कि क्या वह ट्रम्प से निराश हैं तो पुतिन ने सरकारी टीवी से...

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रशंसा की है लेकिन अमरीकी राजनीतिक व्यवस्था से नाखुशी जताते हुए कहा कि यह ‘‘ खुद ही खत्म हो रही है।’’ यह पूछने पर कि क्या वह ट्रम्प से निराश हैं तो पुतिन ने सरकारी टीवी से कहा कि उनका ऐसा कोई अनुभव नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि ट्रम्प के बारे में उनका काफी सकारात्मक विचार है जिनसे पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों के इतर उनकी मुलाकात हुई थी। पुतिन ने ट्रम्प को महान वक्ता बताया जिनसे आसानी से बातचीत की जा सकती है। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके साथ आप ‘सहयोग करने का रास्ता तलाश सकते हैं।’

पुतिन ने कहा कि आज की टिप्पणी से वह अमरीकी राजनीतिक व्यवस्था से निराश हैं। उन्होंने कहा कि अमरीकी राजनीतिक व्यवस्था ने ‘अपनी अक्षमता जाहिर की है और वह खुद ही खत्म हो रही है।’ मॉस्को को उम्मीद है कि वॉशिंगटन के साथ बेहतर संबंध बन सकेंगे जो ट्रम्प के चुनाव प्रचार में रूस की मिलीभगत के आरोपों से प्रभावित हुई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!