Edited By ,Updated: 11 May, 2017 02:21 PM
दुनिया में बहादुर लोगों की कमी नहीं हैं एेसा ही फ्लोरिडा में रहने वाले डस्टी ''द वाइल्डमैन'' क्रम नामक एक शख्स इन दिनों चर्चा में है। दरअसल क्रम ने मात्र अपने हाथों...
फ्लोरिडा: दुनिया में बहादुर लोगों की कमी नहीं हैं एेसा ही फ्लोरिडा में रहने वाले डस्टी 'द वाइल्डमैन' क्रम नामक एक शख्स इन दिनों चर्चा में है। दरअसल क्रम ने मात्र अपने हाथों से ही 17 फीट का विशाल अजगर पकड़ लिया।
जानकारी मुताबिक, साऊथ फ्लोरिडा के एवरग्लेड्स नेशनल पार्क से पकड़ा गया ये सांप इस एरिया में मिला अब तक का सबसे बड़ा सांप है। क्रम इस एरिया में सांपों को पकड़ने के लिए चलाए जाने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इन्हें डिस्ट्रिक्ट की तरफ से सांप पकड़ने के लिए बोनस के अलावा हर घंटे के लिए 500 रुपए दिए जाते हैं। बता दें कि जिस अजगर को क्रम ने पकड़ा वो प्रेग्नेंट थी। उसके पेट में मौजूद 78 अंडों को निकाल दिया गया ताकि यहां सांपों की संख्या और ना बढ़ जाए। क्रम ने पिछले महीने भी हाथों से ही 14 फीट 6 इंच का एक सांप पकड़ा था। लेकिन इस बार उन्होंने 16 फीट 10 इंच का सांप पकड़ कर सभी को हैरान कर दिया। इस सांप का वजन 130 किलो था।