वैज्ञानिकों को मिले सतरंगी पंखों वाले डायनासोर  के जीवाश्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 12:36 PM

rainbow dinosaur fossil found in china

वैज्ञानिकों को16 करोड़ वर्ष पूर्व पाए जाने वाले सतरंगी पंखों वाले डायनासोर  के जीवाश्म मिले हैं। छोटे आकार वाले इस पक्षी की नाक पर हड्डी की कलगी और पंख इंद्रधनुषी रंग के थे। चीन के हेबै प्रांत में मिले जीवाश्म का अध्ययन कर इस पक्षी का नाम काइहोंग...

बीजिंगः वैज्ञानिकों को16 करोड़ वर्ष पूर्व पाए जाने वाले सतरंगी पंखों वाले डायनासोर  के जीवाश्म मिले हैं। छोटे आकार वाले इस पक्षी की नाक पर हड्डी की कलगी और पंख इंद्रधनुषी रंग के थे। चीन के हेबै प्रांत में मिले जीवाश्म का अध्ययन कर इस पक्षी का नाम काइहोंग जुजि दिया गया। चीनी भाषा मैंडरिन में काइहोंग का अर्थ इंद्रधनुष होता है।
PunjabKesari
युनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की प्रो. जुलिया क्लार्क ने बताया कि जुरासिक काल के इस पक्षी के सतरंगी पंख विपरीत लिंग को आकर्षित करते थे। वर्तमान में पाए जाने वाले हमिंग बर्ड की तरह ही काइहोंग के गर्दन, सिर और सीने के पंख रंग-बिरंगे थे। काइहोग के पंख में मेलानोसोम्स नामक तत्व पाया जाता था जो पंखों के रंग-बिरंगे होने का प्रमुख कारक था। दूसरे डायनासोर में भी काइहोंग की तरह ही हड्डी की कलगी होती थी।
PunjabKesari
इससे साफ है कि जुरासिक काल के जीव वैज्ञानिकों के अनुमान के विपरीत रंग-बिरंगे भी थे। चाइनीज अकादमी ऑफ साइंसेज के प्रो. जिंग जू के अनुसार डायनासोर काल के पक्षियों से अलग काइहोंग का सिर लंबा और संकरा था। इन्हीं विशेषताओं के कारण वैज्ञानिक इस पक्षी को वर्तमान में पाए जाने वाले पक्षियों का सबसे नजदीकी संबंधी भी बता रहे हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!