Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 05:53 PM
कई बार जिंदगी ऐसा मोड़ लेती है कि इंसान ने कभी सोचा भी नहीं होता। एेसा ही हुआ लंदन में भारतवंशी सुबोध जोशी और सुजय सोहानी के साथ जिनकी लाइफ वड़ा पाव ने बदल दी...
लंदनः कई बार जिंदगी ऐसा मोड़ लेती है कि इंसान ने कभी सोचा भी नहीं होता। एेसा ही हुआ मुंबई से लंदन गएभारतवंशी सुबोध जोशी और सुजय सोहानी के साथ जिनकी लाइफ वड़ा पाव ने बदल दी। 2007 में जब मंदी का दौर आया तो सुजय की नौकरी हाथ से चली गई और उस समय उसके पास बिजनेस के अलावा कोई विकल्प नहीं था। यह एक बड़ा जोखिम था लेकिन उसने खुद पर यकीन किया और आगे कदम बढ़ाया।
सुजय ने अपने क्लासमेट सुबोध जोशी से संपर्क किया जो कि खुद नौकरी के लिए संघर्ष कर रहा था। सुजय ने उससे बात की कि अगर वे लंदन में वड़ा पाव स्टॉल लगाए तो कैसा रहेगा। इसके बाद एक वड़ा पाव स्टॉल ने दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी और उन्हें उतना मिला जिसकी उम्मीद नहीं थी।इस साधारण से वड़ा पाव बिजनैस से उनका आज एक साल में 4 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर है। अब उन्होंने लंदन में एक शानदार वड़ा पाव स्टॉल तैयार कर लिया है। अब उनके एक या दो नहीं 4 शाखाएं हैं। दोनों ने ही होटल मैनेजमेंट किया हुआ है और लंदन में ही काम करते थे लेकिन मंदी के बाद दोनों की जॉब चली गई थी।
उन्होंने पहले पॉलिश आइसक्रीम कैफे के बाहर स्टॉल शुरू किया था लेकिन उन्हें वहां कोई मुनाफा नहीं हुआ। तब उन्होंने जगह बदलने की योजना बनाई।उनका फोकसवड़ा पाव का एडवरटाइज करना और इसे लंदन में लोकप्रिय बनाना था । यह एक यूनिक आइडिया था और इसे 'इंडियन बर्गर' की तरह टैग किया गया। लोगों को वे बता पाए कि यह अन्य बर्गर से ज्यादा टेस्टी और सस्ता है।जल्द ही उनका बिजनेस बढ़ने लगा। उन्हें जगह की जरूरत थी तब एक पंजाबी रेस्टोरेंट ने उनसे हाथ मिलाने को कहा और वे राजी हो गए। यह प्रपोजल काम कर गया और एक छोटी स्टॉल 'श्री कृष्ण वड़ा पाव' रेस्टोरेंट में तब्दील हो गई। उनके साथ अब 35 पॉलिश और रोमानियन लोग काम करते हैं।