Edited By ,Updated: 16 Jan, 2017 11:17 PM
रूस 20 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।दरअसल ट्रंप की जीत से उत्साहित रूस ट्रंप का राष्ट्रपति पद संभालने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है और निवर्तमान...
मास्को:रूस 20 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।दरअसल ट्रंप की जीत से उत्साहित रूस ट्रंप का राष्ट्रपति पद संभालने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है और निवर्तमान ओबामा प्रशासन के प्रति नाराजगी जताने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा।ट्रंप 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद अमरीका के 45 वें राष्ट्रपति बन जाएंगे।
अमरीका-रूस संबंधों में गर्माहट लाने की उम्मीदों को ठेस नहीं पहुंचे, इस बात का ख्याल रखते हुए राष्ट्रपति व्लामिदीर पुतिन और रूस के अन्य अधिकारियों ने उन सवालों को ट्रंप द्वारा शुक्रवार को पदभार संभालने तक टाल दिया जिनमें यह पूछा गया था कि ट्रंप के साथ भविष्य में किस तरह के संपर्क रखे जाएंगे और बातचीत का एजेंडा क्या होगा।पुतिन द्वारा ट्रंप की खुलकर सराहना करने से मास्को- वॉशिंगटन के बीच संबंधों में बेहतरी की व्यापक उम्मीदें हैं।