जिन बच्चियों को पाला, उनसे किया 729 बार रेप!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jun, 2017 05:41 PM

russian man allegedly raped his five foster daughters

रूस में एक शख्स पर 729 बार बलात्कार करने का आरोप है।

मॉस्कोः रूस में एक शख्स पर 729 बार बलात्कार करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि इस शख्स ने जिन 5 लड़कियों को पाल-पोसकर बड़ा किया, उनके साथ ही वह हर दिन बलात्कार करता था। ये सभी लड़कियां 17 साल से कम उम्र की हैं और अनाथ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उन्हें सरकारी योजना के तहत अनाथालय से इस शख्स के पास भेजा गया था। आरोपी ने इनकी परवरिश की जिम्मेदारी ली थी और सरकार की ओर से बच्चियों की देखभाल के लिए आरोपी को हर महीने प्रति बच्ची 22 हजार रुपए दिए जाते थे। 

यह मामला उस समय सामने आया, जब इन 5 में से एक लड़की ने अपनी स्कूल टीचर को यह बात बताई। शिक्षक की शिकायत के बाद इस मामले की जांच शुरू हुई। कानूनी कारणों से पुलिस ने अभी आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। उसे हिरासत में रखकर उसपर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। पांचों लड़कियों को वापस अनाथालय भेज दिया गया है। एक जांच अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2012 से फरवरी 2017 के बीच आरोपी ने पांचों पीड़िताओं का गंभीर शारीरिक शोषण किया। रूस में बलात्कार का दोषी पाए जाने पर अधिकतम 15 साल जेल की सजा का कानून है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!