अमरीका ने रूस को दिया चौंकाने वाला उपहार

Edited By ,Updated: 11 Nov, 2016 08:02 AM

russian president vladimir

डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमरीका के राष्ट्रपति का चुनाव जीतने को रूस के लिए चौंका देने वाला उपहार माना जा रहा है।

मास्को: डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमरीका के राष्ट्रपति का चुनाव जीतने को रूस के लिए चौंका देने वाला उपहार माना जा रहा है। रूस के क्रेमलिन ने लंबे समय से चलाए गए कष्टकारी अमरीकी चुनाव अभियान से यह साबित करने का प्रयास किया था कि यह दुनिया के लिए कितना विघ्नात्मक तथा पश्चिमी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के लिए संदेहास्पद है। अमरीका का चुनाव परिणाम कुछ हद तक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर के लिए उतना महत्व नहीं रखता। मास्को इसे प्रमाण के तौर पर अभियान में इस्तेमाल कर सकता है कि पश्चिमी देशों में कितनी अफरा-तफरी फैली हुई है।

पुतिन जीत के लिए ट्रम्प को बधाई दे चुके हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि अंतर्राष्ट्रीय संकट को दूर करने के लिए दोनों देश एक साथ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। क्रेमलिन की आधिकारिक वैबसाइट के मुताबिक इसमें सुरक्षा का मुद्दा भी शामिल है। विश्लेषकों का मानना है कि अब रूस के प्रभाव में और विस्तार होगा। संभव है कि अमरीका और यूरोप की ओर से क्रीमिया तथा यूक्रेन पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया जाए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!