शर्टलेस होकर इंटरनेट पर धूम मचा रहे रूसी राष्ट्रपति(Pics)

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 02:18 PM

russian president vladimir putin siberia shirtless fishing vacation

दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कौन नहीं जानता...

मॉस्को: दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कौन नहीं जानता,पुतिन अपने सख्त मिजाज और कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

आजकल पुतिन शर्टलेस होकर इंटरनेट पर धूम मचा रहे है। दरअसल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 1 अगस्त से 3 अगस्त तक छुट्टियों पर थे। पुतिन का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल साइबेरिया है। हर साल पुतिन किसी न किसी जगह पर छुट्टिया बिताने के लिए जाते रहते हैं और हर बार ही छुट्टियां बिताने का उनका अलग अंदाज ही नजर आता है। इन दिनों भी पुतिन साइबेरिया के तुवा में वैकेशन एन्ज्वॉय कर रहे हैं। 


पुतिन(64)को ‘सी डाइविंग’ और ‘फिशिंग’ का काफी शौक है। पुतिन के साथ डिफेंस मिनिस्टर सर्गेइ शोइगु भी थे। बता दें, पिछली ट्रिप्स में पुतिन के साथ प्राइम मिनिस्टर दिमित्री मेदवेदेव नजर आए थे।पुतिन ने अपने टिंडर अकाउंट पर अपनी छुट्टियों की कई फोटोज डाली हैं जिनमें वे शर्टलेस होकर फिशिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रूस के लोग मानते हैं कि पुतिन इस तरह के एडवेंचर हॉलिडे से ही खुद को मजबूत और फिट रखते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!