सऊदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, महिलाओं के कार चलाने से हटाई पाबंदी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Sep, 2017 12:11 PM

saudi arabia agrees to let women drive

दुनिया में अभी भी एक ऐसा देश है जहां महिलाओं के कार चलाने पर अब तक पाबंदी थी, लेकिन इस आदेश के बाद अब वहां भी महिलाएं कार चलाती नजर आएंगी...

वाशिंगटन: दुनिया में अभी भी एक ऐसा देश है जहां महिलाओं के कार चलाने पर अब तक पाबंदी थी, लेकिन इस आदेश के बाद अब वहां भी महिलाएं कार चलाती नजर आएंगी।


सऊदी अरब के शाह सलमान ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया है,जिसमें महिलाओं को पहली बार ड्राइविंग की इजाजत दी गई है। यह आदेश हालांकि जून 2018 से लागू होगा। 

सऊदी के विदेश मंत्रालय ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, 'सऊदी अरब ने महिलाओं को ड्राइव करने की अनुमति दे दी है।' महिलाओं के कार चलाने पर प्रतिबंध को सामाजिक मुद्दा माना जाता रहा है,क्योंकि धर्म और कानून में ऐसे किसी प्रतिबंध का उल्लेख नहीं है। शाही आदेश में मंत्री स्तर की कमेटी का गठन करने कहा गया है। यह समिति 30 दिन के भीतर अपना सुझाव देगी और 24 जून 2018 तक इस आदेश को पारित किया जाएगा।


अमरीका में सऊदी अरब के राजदूत प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने कहा कि उनके देश में महिलाओं को कार चलाने की अनुमति देने की घोषणा आर्थिक सुधारों का हिस्सा है। खालिद बिन सलमान ने कल पत्रकारों से कहा,‘‘इस घोषणा के बाद महिलाओं को कार चलाने की अनुमति होगी।"यह निर्णय सिर्फ एक प्रमुख सामाजिक परिवर्तन नहीं बल्कि देश के आर्थिक सुधारों का हिस्सा है।

प्रिंस अब्दुल अजीज ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारा नेतृत्व समझता है कि समाज इसके लिए तैयार है। सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद ने देश में महिलाओं को कार ड्राइव करने की अनुमति की घोषणा की है। शाही आदेश में मंत्री स्तर की कमेटी का गठन करने को कहा गया है जो 30 दिन के भीतर सुझाव पेश करेगी और जून 2018 तक इस आदेश को पारित किया जाएगा। 


गौरतलब है कि सऊदी अरब अकेला ऐसा देश है जहां महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध है। महिलाओं को इसका अधिकार दिलाने के लिए कई साल तक अभियान चलाया गया, कई महिलाओं को इस पाबंदी को तोड़ने के लिए सजा भी दी गई है।  अमरीका के विदेश मंत्रालय ने इसका स्वागत करते हुए इसे सही दिशा में उठाया गया कदम बताया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!