महिलाओं के लिए नर्क जैसा है ये देश

Edited By ,Updated: 19 Mar, 2017 04:16 PM

saudi arabia is like hell for women

सऊदी अरब में महिलाओं के सामने हर काम को करने से पहले कोई न कोई शर्त आडे़ आती है...

रियाधः सऊदी अरब में महिलाओं के सामने हर काम को करने से पहले कोई न कोई शर्त आडे़ आती है। महिलाओं को तरजीह देने के लिए गर्ल्स काउंसिल बनाई गई। हालांकि, इसमें भी महिलाओं को साथ नहीं बैठाया गया, जिस कारण ये भी विवादों में आ गई। सऊदी अरब में पहले से ही महिलाओं के लिए जिंदगी आसान नहीं है। यहां के बेतुके कानून और पाबंदियां उनके लिए हमेशा मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं। महिलाओं को हिजाब, अबाया और बुर्के में तो रहना ही पड़ता है। इसके बावजूद उनके अकेले घर से निकलने, नौकरी करने, प्रॉपर्टी खरीदने और यहां तक की पुरुषों से बात करने पर भी पाबंदियां हैं। 

सऊदी में महिलाएं अकेले प्रॉपर्टी भी नहीं खरीद सकतीं। रियल स्टेट इन्वेस्टर लॉलवा अल सैदान ने शिकायत की थी कि एक महिला के तौर पर प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए ये जरूरी है कि उनके पास 2 पुरुष गवाह हों।  2012 के ओलिंपिक गेम्स में पहली बार सऊदी अरब की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ मानते हुए देश में बहुत विरोध हुआ था। सऊदी में सख्त कानून और सजा के डर के बावजूद रेप की संख्या सबसे ज्यादा है।

इसके लिए रेप के कानून को जिम्मेदार माना जाता है। हालांकि, सऊदी में शरिया कानून में रेप के लिए सजा का प्रावधान है, लेकिन यहां पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाने को रेप नहीं माना जाता है। वहीं, रेप के लिए किसी आरोपी को तब तक सजा नहीं दी जा सकती, जब तक उसके चार चश्मदीद न हों। सऊदी में सरकार महिलाओं की शिक्षा के लिए काफी पैसे खर्च करती है, लेकिन नौकरी में उनकी संख्या बहुत कम है। यहां पर महिलाओं का लिटरेसी रेट 81 फीसदी है, जो 1970 में सिर्फ 2 फीसदी था। सऊदी अरब में महिलाओं की ड्राइविंग बैन करने के लिए कोई ऑफिशियल लॉ नहीं है। ये किंगडम के मूल्यों और आदर्शों के खिलाफ है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!