सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार हुआ लड़कियों के लिए ये फैसला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2017 01:12 PM

saudi arabia to allow girls to play sports in public schools

सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को फिजिकल एजुकेशन मिलेगी...

रियादः सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को फिजिकल एजुकेशन मिलेगी। देशभर में महिलाएं अधिक अधिकारों तथा खेलों में हिस्सा लेने की सालों से मांग कर रही हैं, जिसके बाद सऊदी सरकार ने यह कदम उठाया गया है। देश के शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकारी स्कूलों में फिजिकल एजुकेशन क्लास शुरू की जाएगी।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह क्लास (इस्लामिक) शरिया कानूनों के मुताबिक ही होंगे। सऊदी के एक्टिविस्ट्स ने इस फैसले पर संदेह जताते हुए सवाल भी खड़े किए हैं। उनका कहना है कि क्या इस क्लास के लिए लड़कियों को अपने पुरुष गार्जियन की मंजूरी की जरूरत होगी। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह क्लास एक्स्ट्राकरिक्युलर होगी या फिर अनिवार्य होगी। 

पब्लिक स्कूलों में लड़कियों को खेलने देने के फैसला बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि देश में अभी भी महिलाओं का एक्सरसाइज करना तक 'असभ्य' माना जाता है। देश में एक तबका इसे अश्लील मानता रहा है। सिर्फ 4 साल पहले ही सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर प्राइवेट स्कूलों में लड़कियों के खेलों में शामिल होने को मंजूरी दी थी लेकिन अभी तक इसको लागू करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। सऊदी अरब की ओलिंपिक टीम में महिलाओं ने पहली बार 2012 में लंदन गेम्स के दौरान हिस्सा लिया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!