जापान: विकलांग केंद्र में चाकू से हमला, 19 की मौत, 20 लोग घायल

Edited By ,Updated: 26 Jul, 2016 10:54 AM

several dead and many injured in knife attack on disabled centre in tokyo

जापान की राजधानी टोक्यो के सागामिहारा में एक विकलांग केंद्र पर हमला हुआ है। इस हमले में 19 लोगों के मरने की खबर है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो के सागामिहारा में एक विकलांग केंद्र पर हमला हुआ है। इस हमले में 19 लोगों के मरने की खबर है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात करीब 2.30 बजे विकलांग केंद्र में घुसे हमलावर ने चाकू से हमला किया और इस दौरान 19 लोगों की मौत हो गई। जख्मी लोगों को अस्पताल भेजा गया है। क्योदो न्यूज एजैंसी के मुताबिक, पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र करीब 20 साल के आसपास बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हमलावर विकलांग केंद्र में पहले काम कर चुका है।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल विकलांग केंद्र में पुलिस ने घेराबंदी कर रखी है और जांच-पड़ताल की जा रही है। खबरों के मुताबिक, हमलावर का कहना है कि वो नहीं चाहता कि विकलांग लोग नज़र भी आएं। जापान में इस तरह की घटनाएं आमतौर पर कम ही होती हैं। हालांकि वर्ष 2001 और 2008 में भी छुरा मारने की घटनाएं हुई थीं तब क्रमश: सात और आठ लोग मारे गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!