मास्को-बैंकाक विमान में कंपन, 27 यात्री घायल

Edited By ,Updated: 01 May, 2017 05:20 PM

several injured as aeroflot flight hits turbulence before landing in bangkok

मास्को से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक जा रहे रूस की एयरोफ्लॉट एयरलाइन के बोइंग 777 में आज अचानक कंपन होने से कई यात्री घायल हो गए...

बैंकाक/मास्को: मास्को से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक जा रहे रूस की विमानन कंपनी एयरोफ्लॉट के बोइंग 777 विमान में कंपन के कारण कम से कम 27 यात्री घायल हो गए।

थाईलैंड में रूसी दूतावास ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि घायलों में 24 रूसी नागरिक हैं जिनमें से 15 को इलाज के लिए एक बैंकाक अस्पताल ले जाया गया है। 3 अन्य घायल थाईलैंड के निवासी हैं। रूसी दूतावास के  अनुसार अधिकतर यात्रियों को चोटें सीटबेल्ट जल्दी से न बांधने की वजह से लगी हैं। रूसी एयरलाइन ने इससे पहले एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि साफ मौसम के दौरान हुए विक्षोभ को भांपने में असमर्थ चालक दल यात्रियों को खतरे के बारे में आगाह भी नहीं कर सका जिससे कई यात्री घायल हो गए। विमान 40 मिनट बाद बैंकॉक में उतरने वाला था। थाईलैंड के हवाईअड्डों के मुख्य संचालक ने मीडिया को बताया कि बोइंग 777 बैंकॉक में उतर गया हैं और आगे की जानकारी संबंधित एयरलाइन देगी। एयरोफ्लोट की मास्को से बैंकॉक के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें हैं। समुद्र तटों को पसंद करने वाले रूसी पर्यटकों के लिए थाईलैंड सर्वोच्च प्राथमिकता वाला देश है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!