Edited By ,Updated: 22 Dec, 2016 11:36 AM
आजकल सैक्स ट्वॉयज का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है...
लंदनः आजकल सैक्स ट्वॉयज का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते सैक्स ट्वॉयज बनाने वाली कंपनियों ने अब सैक्स ट्वॉयज रोबोट की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। फेमस किताब ‘लव एंड सैक्स विद रोबोट्स’ के लेखक डेविड लेवी की रिपोर्ट्स के अनुसार अमरीका और ब्रिटेन में लोग अपनी पसंद के सैक्स ट्वॉयज रोबोट्स बनवा रहे हैं।
अमरीका में अधिकतर पुरुष अपनी पसंद की एक्ट्रेस के सैक्स ट्वॉयज के ऑर्डर दे रहे हैं। कई लोग तो जिस अंदाज में अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को देखना चाहते हैं, सेक्स ट्वॉजय भी वैसा ही बनवा रहे हैं। एक्ट्रेसेज में सबसे ज्यादा डिमांड स्कार्लेट जोहानसन, एंजेलिना जोली, ब्रिटनी मर्फी, पेरिस हिल्टन की हैं। इस मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। वे भी अपने पसंदीदा एक्टर के सैक्स ट्वॉयज के ऑर्डर दे रही हैं। इतना ही नहीं, ट्वॉयज बनाने वाली कंपनियां सेलिब्रिटीज से उनकी तरह दिखने वाले रोबोट्स ट्वॉय बनाने की परमिशन भी ले रही हैं।
इसके बदले में उन्हें अच्छी खासी रकम भी दी जा रही है। डेविड लेवी के अनुसार, सैक्स ट्वॉयज रोबोट एक तरह से सचमुच में इंसान होने का अहसास दिलाते हैं। इसी के चलते लोग अब सैक्स ट्वॉयज की जगह सैक्स ट्वॉयज रोबोट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। लोग इसके लिए अपने पसंदीदा पार्टनर की आवाज, उसका रंग, कद-काठी के हिसाब से भी ऑर्डर दे रहे हैं।