Edited By ,Updated: 01 Oct, 2016 10:17 PM
अफगानिस्तान में रहते एक सिख नौजवान की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सिंह नौजवान...
जलालाबाद: अफगानिस्तान में रहते एक सिख नौजवान की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सिंह नौजवान सरदार रावेल सिंह को कल जलालाबाद के नजदीक नानगरहर में गोली मारी गई। रवेल सिंह पुत्र नारायण सिंह सिख कम्युनिटी का मैंबर था।
बता दें कि अफगानिस्तान के जलालाबाद में काफी संख्या में सिख रहते थे, परंतु तालिबानी लड़ाकों के हमलों के बाद सिखों की संख्या काफी कम रह गई है। सिखों का वहां कत्ल कर देना आम बात बनती जा रही है। हादसे के बाद कई सिख परिवार नौजवान रावेल सिंह के घर पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।