बहन की आंखें फोडऩे वाले पाकिस्तानी युवक को किया गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 04 Nov, 2016 07:56 PM

sister eyes popping a pakistani man arrested

पाकिस्तान में बेटी के कथित अपहरण के बाद अपनी बहन की आंखें फोडऩे और पैर काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया...

लाहौर: पाकिस्तान में बेटी के कथित अपहरण के बाद अपनी बहन की आंखें फोडऩे और पैर काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जघन्य घटना बीते एक नवंबर को पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ जिले में हुई। जिले के पुलिस प्रमुख अवैस मलिक ने बताया कि मुख्य आरोपी मुहम्मद अफजल को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उन आठ अन्य आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है जिनके नाम प्राथमिकी में शामिल हैं।  

प्राथमिकी के अनुसार अफजल और मुनीर ने अपनी बहन शरीफन बीबी को अगवा किया और चाकू से उसकी आंखे फोड़ दी और तथा उसका पैर भी काट दिया। शरीफन को कुल नौ लोग उठाकर अफजल के घर ले गए थे। शरीफन पर अफजल की बेटी को बंधक बनाने का आरोप है। पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!