Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 May, 2017 05:29 PM
स्नेपचैट के फाउंडर इवन स्पिगल से हॉट हसीना आस्ट्रेलियाई मॉडल मिरांडा केर ने दूसरी शादी कर ली है...
मेलबर्नः स्नेपचैट के फाउंडर इवन स्पिगल से हॉट हसीना आस्ट्रेलियाई मॉडल मिरांडा केर ने दूसरी शादी कर ली है। ये शादी साउथ कैलीफोर्निया में एक निजी समारोह में हुई। शादी में केवल दोनों के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त मौजूद थे।
इवन की ये पहली शादी जबकि मिरांडा की दूसरी है। इससे पहले मिरांडा ने 2010 में ऑरलैंडो ब्लूम से शादी की थीं। दोनों का 6 साल बेटा फ्लिन है। मिरांडा और इवन की लव स्टोरी 2014 में शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
2016 में दोनों ने सगाई की थी, जिसका खुलासा उन्होंने स्नेपचैट के जरिए किया था। सगाई के बाद दोनों ने मिलकर लॉस एंजिलिस में तकरीबन 77.5 करोड़ रुपए का घर खरीदी था, जो करीब 7100 वर्ग फीट में फैला है। शादी के बाद दोनों यहीं रहेंगे।