Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 01:10 PM
कई बाद लोगों को अनजाने में ही कुछ ऐसा मिल जाता है जिसका वह अंदाजा भी नहीं लगा सकते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां दो खोजकर्ताओं ने हथौड़े और ड्रिल मशीन की मदद से जमीन के नीचे से कुछ ऐसा ढूंढ निकाला जिसे देख लोग चौंक गए। खोजकर्ता डेनियल कैरन और...
इंटरनेशनल डेस्क: कई बाद लोगों को अनजाने में ही कुछ ऐसा मिल जाता है जिसका वह अंदाजा भी नहीं लगा सकते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां दो खोजकर्ताओं ने हथौड़े और ड्रिल मशीन की मदद से जमीन के नीचे से कुछ ऐसा ढूंढ निकाला जिसे देख लोग चौंक गए। खोजकर्ता डेनियल कैरन और लूक ली ब्लैंक ने जमीन के 30 फीट नीचे से 15 हजार साल पुरानी गुफा की खोज की है। जिसे पहले कोई भी इंसान ढूंढ नहीं सका था।
इस गुफा की लंबाई तकरीबन दो सौ मीटर है और यह तीन मीटर चौड़ी है। इसमें एक झील भी मिली है। खोजकर्ता डेनियल कैरन ने बताया कि जब वह पार्क को खोद रहे थे तभी उन्होंने एक पुरानी गुफा की दीवार पर ड्रिल किया, तो उन्हें एक गहरा गड्ढा नजर आया। उन्हे लगभग 30 फीट की गहराई पर कुछ और दीवारें नजर आईं। इसके बाद जब वह खुदाई करने के लिए नीचे उतरे तो उन्होंने देखा कि जमीन के नीचे 200 मीटर लंबी और 20 फीट ऊंची एक सुरंग है। उन्होंने जब खोज की तो पता चला की ये सुरंग करीब 15,000 साल पुरानी है जो आइस एज के समय की है। सुरंग में काफी पानी होने के कारण उन्हें एक नाव का इस्तेमाल करना पड़ा। देखने में यह सुरंग काफी पुरानी लग रही है जिसमें कई चैम्बर बने हुए थे।