श्रीलंका: रोहिंग्या शरणार्थियों से भरा भारतीय पोत जब्त

Edited By ,Updated: 01 May, 2017 05:18 PM

sri lanka seizes indian boat full of rohingya victims

श्रीलंकाई तट रक्षक बलों ने मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका को जब्त कर उसमें सवार 2 भारतीयों तथा 14 बच्चों समेत 30 रोहिंग्या शरणार्थियों को हिरासत में ले लिया...

कोलंबोः श्रीलंकाई तट रक्षक बलों ने मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका को जब्त कर उसमें सवार 2 भारतीयों तथा 14 बच्चों समेत 30 रोहिंग्या शरणार्थियों को हिरासत में ले लिया। नौका के 'अवैध' रूप से श्रीलंकाई क्षेत्र में घुसने के बाद यह कार्रवाई की गई।

नौसेना ने कहा कि उत्तरी जाफना प्रायद्वीप के कानकेसनतुराई तट से इन लोगों को हिरासत में लिया गया। नौसेना के प्रवक्ता चामिंडा वालाकुलुगे ने कहा, ‘श्रीलंकाई तटरक्षक बल अंतरराष्ट्रीय नौवहन सीमा रेखा की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका को असामान्य रूप से लोगों से भरे हुए देखा।’

उन्होंने कहा कि म्यांमार में संघर्ष के चलते चार साल पहले भारत भागे म्यांमार के शरणार्थी नौका पर सवार थे। इन लोगों को आगे की कार्रवाई तय करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!