श्रीलंका  और पाकिस्तान ने पकड़े 131 भारतीय मछुआरे

Edited By ,Updated: 06 Mar, 2017 11:44 AM

srilanka and pakistan arrested indian fishermen

पिछले एक सप्ताह में  श्रीलंका  और पाकिस्तान ने 131 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है ...

कोलंबो/इस्लामाबादः पिछले एक सप्ताह में  श्रीलंका  और पाकिस्तान ने 131 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। श्रीलंका के समुद्र क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 8 और मछुआरों को गिरफ्तार किया।  गिरफ्तार मछुआरों में से एक ने शनिवार कथित रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया। गिरफ्तार मछुआरे नागपट्टिनम से हैं और श्रीलंकाई नौसेना द्वारा इस सप्ताह इस तरह की गिरफ्तारी का यह तीसरा मामला है। श्रीलंका की हिरासत में अभी कुल 61 मछुआरे हैं।

नागपट्टिनम के मत्स्य संयुक्त निदेशक अमाला जेवियर ने बताया कि एक मार्च को अक्करापेट्टई से 8 मछुआरों का समूह एक मशीनीकृत नौका में सवार होकर समुद्र में निकला था। मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने शुक्रवार करीब मध्यरात्रि में गिरफ्तार किया। श्रीलंकाई नौसेना ने जब मछुआरों की वापस जाने देने की गुहार ठुकरा दी, तो 35 वर्षीय सरत ने कथित रूप से नौका में एक कांच का बोतल तोड़कर उसके टुकड़े निगल लिए। मछुआरे को पूर्वी श्रीलंका में त्रिकोणामाली स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।श्रीलंकाई नौसेना ने 2 मार्च को अलग अलग जत्थों में निकले 18 मछुआरों को गिरफ्तार किया था।


गिरफ्तार मछुआरों में से नौ नागपट्टिनम जिले से,चार रामेश्वरम से और पांच पामबन से थे। साथ ही श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में विभिन्न जगहों से उनकी नौका भी जब्त कर ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसी सप्ताह दूसरी बार त्वरित पत्र लिखा और सभी गिरफ्तार मछुआरों की सुरक्षित रिहाई के लिए उनसे दखल देने की मांग की। पलानीस्वामी ने कहा कि मछुआरों को जीवन जीने और अपनी आजीविका चलाने के लिए पाक जल मरूमध्य के क्षेत्र में मछली पकड़ने का अधिकार है, जिसका श्रीलंका लगातार उल्लंघन करता है। 2 मार्च को मछुआरों की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद पलानीस्वामी ने मोदी से दखल की मांग करते हुए उन्हें पत्र लिखा था।

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजैेसी (पी.एम.एस.ए.) ने शनिवार को गुजरात तट के पास अरब सागर में करीब 70 मछुआरों को उनकी 10-12 नौकाओं के साथ पकड़ लिया। मछुआरों के एक एसोसिएशन नेशनल फिशवर्कर्स फोरम ने यह जानकारी दी। फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि बच निकलने वाले मछुआरों ने  बताया कि पीएमएसए ने 10-12 नौकाओं को पकड़ लिया जिन पर करीब 70 मछुआरे सवार थे। नौकाओं को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पकड़ा गया। ज्यादातर नौकाएं ओखा और मंगरोल की थीं। पीएमएसए ने इसी हफ्ते गुजरात तट के पास 11 मछुआरों को उनकी 2 नौकाओं के साथ पकड़ लिया था। जनवरी में उसने 26 मछुआरों को उनकी छह नौकाओं के साथ पकड़ लिया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!