यूरोप में अंडों को लेकर हड़कंप, खतरे में लाखों मुर्गियों की जान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 11:47 AM

stirred in europe after flipronil found in eggs

यूरोपीय बाजारों में बिकने वाले अंडों में कीटनाशक रसायन फ्लिप्रोनिल के अंश पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है़...

ब्रुसेल्स : यूरोपीय बाजारों में बिकने वाले अंडों में कीटनाशक रसायन फ्लिप्रोनिल के अंश पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है़।  इसकी वजह से नीदरलैंड में प्रभावित मुर्गियों को मारने का काम शुरू हो गया है़। आलम यह कि यूरोप में लाखों मुर्गियों की जान पर बन आई है। नीदरलैंड के मुर्गी पालकों के संगठन एलटीओ ने कहा है कि बेल्जियम को इस मामले में सफाई देनी चाहिए।

इस बीच, जर्मनी, नीदलैंड, बेल्जियम, स्वीडन और स्विट्जरलैंड के सुपर बाजारों से लाखों की संख्या में बिक्री के अंडे उनमें फिप्रोनिल रसायन के खतरे के हटा लिए गए हैं। यह रसायन मक्खियां भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, पर इसका प्रयोग ऐसे पशु पक्षियों पर वर्जित है, जो मानव उपभोग के लिए होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस रसायन से मनुष्यों के गुर्दे, लिवर और थायरायड ग्लैंड पर खतरनाक प्रभाव पड़ सकता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!