महिला के साथ हुआ अजीब चमत्कार,  चिकित्सा जगत भी हैरान..!!

Edited By ,Updated: 17 Nov, 2016 02:45 PM

strange miracle happened with woman shocked the medical world

एक महिला के लिए गर्भधारण करना और बच्चे को जन्म देना एक अलग ही अनुभव होता है...

ब्रिस्बनः एक महिला के लिए गर्भधारण करना और बच्चे को जन्म देना एक अलग ही अनुभव होता है। कई बार गर्भधारण के दौरान दुर्लभ परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है या फिर गर्भधारण न कर पाने के कारण कई महिलाएं निराश हो जाती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ अजीब चमत्कार हुआ है। यह महिला सिर्फ एक बार शारीरिक संबंध बनाने के दौरान 10 दिन में 2 बार गर्भवती हो गई।

चिकित्सा जगत के लिए इस तरह के दुर्लभ मामले को 'सुपरफेटेशन' कहा जाता है। ऑस्ट्रेलियाई महिला केट हिल 2006 में पॉलिसिस्टिक डिम्ब सिन्ड्रोम से पीड़ित थी, जिसे हार्मोन ट्रीटमेंट दिया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि संभवत: इस कारण भी ऐसा हो सकता है। आश्चर्य की बात है कि सिर्फ एक बार यौन संबंध स्थापित करने के बाद केट हिल जब गर्भवती हुई तो 10 दिन में ही केट के शरीर में एक अन्य अंडाणु भी उनके पति के शुक्राणु से निषेचित हुआ।

यह अपने आप में दुर्लभ मामला है। दो गर्भ के विकास में करीब 10 दिन का अंतराल रहा, इसलिए इसे जुड़वां बच्चों जैसा मामला नहीं माना जा सकता है। सामान्यत: महिलाओं में ऐसा नहीं होता है। एक बार यदि गर्भधारण हो जाता है तो फिर से अंडाणु का निषेचन संभव नहीं होता है। हालांकि केट के दोनों गर्भाधारण का समय अलग-अलग थे लेकिन बच्चों का जन्म एक ही दिन हुआ, लेकिन उनका आकार, वजन और गर्भावधि विकास अलग-अलग थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!