Edited By ,Updated: 22 Apr, 2017 06:16 PM
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो देखने को मिलते है जिनमें दिखाया गया नजारा काफी हैरान कर देने वाला होता है।
लाहौर: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो देखने को मिलते है जिनमें दिखाया गया नजारा काफी हैरान कर देने वाला होता है। ऐसा ही एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें 21 साल का एक लड़का अपने दांतों से 6 ईंटे उठाता है। यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है।
मजदूरी करता है ताहिर
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ताहिर नाम का लड़का बिना हाथों की मदद से अपने दांतों से 6 ईंटे उठा लेता है। से इस स्टंट ने न केवल उसे उसकी कॉलोनी में सुपरस्टार बना दिया है बल्कि सोशल मीडिया पर भी उसकी खूब तारीफ हो रही है। ताहिर मजदूरी करता है और उसका यह वीडियो उसके एक दोस्त ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।