Edited By ,Updated: 12 Nov, 2016 06:33 PM
चीन की रहने वाली एक लड़की ने व्बॉयफ्रैंड से बदला लेने के लिए एक ऐसा तरीका निकाला...
बीजिंग: चीन की रहने वाली एक लड़की ने व्बॉयफ्रैंड से बदला लेने के लिए एक ऐसा तरीका निकाला, जिसे करने से पहले बाकी लड़कियां दस बार सोचेंगी। हर लड़की की तरह 23 साल की Li Tan को लगा कि उसका व्बॉयफ्रैंड उसे धोखा दे रहा है। इसी के चलते उसने व्बॉयफ्रैंड की कार को सैनेटरी नैपकिन से सजा दिया।
Li की दोस्त ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की, पर उस दिन वो कुछ सुनने को ही तैयार नहीं हुई।Li की दोस्त ने बताया कि वो मान चुकी थी कि उसके साथ धोखा हो रहा है, इसलिए वो किसी के रोके नहीं रुकी। ऐसा करके उसे बेहतर महसूस हुआ। वो अपने किए से इतनी खुश थी कि उसने इस कारनामे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। लोगों ने भी उसके इस काम की तारीफ करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि उसे ये इस्तेमाल किए गए पैड्स से कार को सजाना चाहिए था।