Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 03:41 PM
उत्तरी स्विट्जरलैंड के एक छोटे शहर में 17 वर्षीय किशोर ने कुल्हाड़ी से हमला कर कई लोगों को जख्मी कर दिया...
स्विट्जरलैंडः उत्तरी स्विट्जरलैंड के एक छोटे शहर में 17 वर्षीय किशोर ने कुल्हाड़ी से हमला कर कई लोगों को जख्मी कर दिया। सेंट गैलेन कैंटन (राज्य) पुलिस ने बताया कि किशोर लातविया का नागरिक है और यहां रहता है. पुलिस अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से वह भी घायल हो गया है।
घटना फ्लूम्स शहर में कल रात 8 बजे के बाद (स्थानीय समयानुसार) हुई। पुलिस का मानना है कि संदिग्ध ने शहर के एक चौराहे पर कई लोगों पर हमला किया और चुराई हुई कार से भाग गया। बाद में यह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।