Edited By ,Updated: 01 Oct, 2016 02:19 PM
दुनियाभर में कई एेसे लोग हैं जो अपने शरीर की बनावट के कारण चर्चा का विषय बन जाते हैं।एेसी ही तुर्की में रहने वाली Rumeysa Gelgi...
नई दिल्ली: दुनियाभर में कई एेसे लोग हैं जो अपने शरीर की बनावट के कारण चर्चा का विषय बन जाते हैं।एेसी ही तुर्की में रहने वाली Rumeysa Gelgi(19)जो अपनी लंबे कद के कारण छाई हुई है।इसे देखने के लिए लोगों को गर्दन ऊंची करनी पड़ती है।
इसकी टांगे इतनी बढ़ी हैं कि इसे चलने फिरने में भी दिक्कत आती है।साल 2014 में Gelgi का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
तुर्की के छोटे से कस्बे Safranbolu में रहने वाली Rumeysa Gelgi दुनिया की सबसे लंबी टीनएजर हैं। Rumeysa Gelgi, Weaver Syndrome नाम के एक रेयर कंडिशन से जूझ रही हैं जिसके चलते व्यक्ति का कद तेजी से बढ़ता है।इस कंडिशन से जूझ रहे लोगों को चलने-फिरने में,घुटने और कोहनी में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Gelgi बताती हैं कि जब वो पांच-छह साल की थीं तभी उन्हें उनकी इस बीमारी के बारे में पता चल गया था । इसके अलावा Gelgi scoliosis से भी पीड़ित है।Gelgi की मां बताती हैं कि उन्हें डॉक्टरों ने Gelgi के जन्म के वक्त ही बता दिया था कि वो नॉर्मल नहीं हैं क्योंकि वो छठे महीने में जन्मीं एक प्रीमैच्योर बच्ची थीं। Gelgi बताती हैं कि उनके लिए लाइफ इतनी आसान नहीं है लेकिन वो फिर भी खुश हैं।