Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 12:32 AM
अमरीका के वल्र्ड ट्रेड सैंटर पर वर्ष 1993 में हुए बम हमले के मास्टरमाइंड से संबद्ध तथा मिस्र में जन्मे आतंकवादी का बेटा दमकल कर्मी के रूप में न्यूयार्क दमकल विभाग में शामिल हो गया है। युवा दमकल कर्मी ने कहा कि उसकी नई नौकरी उसके लिए सपने के सच होने...
न्यूयार्क: अमरीका के वल्र्ड ट्रेड सैंटर पर वर्ष 1993 में हुए बम हमले के मास्टरमाइंड से संबद्ध तथा मिस्र में जन्मे आतंकवादी का बेटा दमकल कर्मी के रूप में न्यूयार्क दमकल विभाग में शामिल हो गया है। युवा दमकल कर्मी ने कहा कि उसकी नई नौकरी उसके लिए सपने के सच होने जैसी है।
आतंकवादी अहमद अब्देल सत्तार का बड़ा बेटा उमर अहमद सत्तार (30) अक्तूबर में एफ.डी.एन.वाई. एकैडमी से 278 अन्य लोगों के साथ ग्रैजुएट हुआ। इनमें जॉन पलोम्बो शामिल हैं जिनके पिता 9/11 के हमले में मारे गए थे। आतंकी सत्तार इलिनोइस की एक जेल में 24 साल की सजा काट रहा है। 9/11 हमले के छह महीने बाद सत्तार को गिरफ्तार किया गया और उस पर वर्ष 1993 में वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर हुई बमबारी के मास्टरमाइंड मिस्र के मौलवी शेख उमर अब्देल रहमान को मदद देने का आरोप है।