Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 04:37 AM
अरब के एक मुस्लिम शख्स के साथ रोमांस की वजह से संदिग्ध ऑनर किलिंग के मामले में ब्रिटेन....
लंदन: अरब के एक मुस्लिम शख्स के साथ रोमांस की वजह से संदिग्ध ऑनर किलिंग के मामले में ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक मुस्लिम महिला को अगवा किया गया तथा उससे दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई।
घटना की शिकार महिला को एक दूसरी महिला के साथ अगवा किया गया और दक्षिण पश्चिम लंदन के किंगस्टन-अपऑन-टेम्स में एक जगह ले जाकर दुष्कर्म किया गया तथा बुधवार को उसकी हत्या कर दी गई। मुजाहिद अरशिद (33) को महिला का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों में विम्बलडन मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। उसके एक अन्य सहयोगी विन्सेंट टप्पू (28) पर दोनों महिलाओं का अपहरण करने का आरोप है।