रक्षा पर खर्च करने वाले शीर्ष पांच देशों में भारत शामिल : रिपोर्ट

Edited By ,Updated: 12 Dec, 2016 11:07 PM

the top five countries including india on defense spending

भारत रक्षा पर खर्च करने वाले विश्व के पांच शीर्ष देशों में शामिल है और उसका रक्षा बजट 50.7 अरब डालर का है। रक्षा पर खर्च करने के मामले में भारत ...

लंदन: भारत रक्षा पर खर्च करने वाले विश्व के पांच शीर्ष देशों में शामिल है और उसका रक्षा बजट 50.7 अरब डालर का है। रक्षा पर खर्च करने के मामले में भारत ने सउदी अरब और रूस को पीछे छोड़ दिया है। अनुसंधान कंपनी आईएचएस मारकिट की आेर से जारी ‘2016 जेन्स डिफेंस बजट्स रिपोर्ट’ के अनुसार अमेरिका, चीन और ब्रिटेन रक्षा पर खर्च करने वाले विश्व के तीन शीर्ष देश बने हुए हैं। वहीं भारत का चौथा सबसे बड़ा रक्षा बजट है। इसके बाद सउदी अरब और रूस का नम्बर है।

भारत ने इस वर्ष रक्षा पर 50.7 अरब डालर खर्च किया जो कि पिछले वर्ष के 46.6 अरब डालर से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने आधुनिकीकरण अभियान के परिणामस्वरूप भारत का 2018 तक ब्रिटेन को पीछे छोडऩा तय प्रतीत होता है क्योंकि उसका रक्षा बजट विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बजट हो जाएगा। अमेरिका इस वर्ष 622 अरब डालर के रक्षा बजट के साथ विश्व में सबसे आगे रहा। वहीं चीन का रक्षा बजट 191.7 अरब डालर जबकि ब्रिटेन का रक्षा बजट 53.8 अरब डालर का रहा। सउदी अरब का रक्षा बजट 48.68 अरब डालर और रूस का रक्षा बजट 48.44 अरब डालर का था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!