यू.एन.एस.सी. में  भारत को  स्थायी सदस्य़ता के पक्ष में ये देश

Edited By ,Updated: 13 Nov, 2016 02:15 PM

these countries in favor of india  s  permanent membership in unsc

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यू.एन.एस.सी.) में सुधार और उसके बाद स्थायी सदस्यता के लिए भारत की मुहिम को ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों सहित संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्यों से मजबूत समर्थन मिला है...

लंदन: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यू.एन.एस.सी.) में सुधार और उसके बाद स्थायी सदस्यता के लिए भारत की मुहिम को ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों सहित संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्यों से मजबूत समर्थन मिला है। इन देशों ने इस बात पर जोर दिया कि विश्व संस्था की शीर्ष इकाई को निश्चित तौर पर ऐसा होना चाहिए जो नई वैश्विक शक्तियों को प्रतिबिंबित करे।

संयुक्त राष्ट्र में पिछले हफ्ते आयोजित आम सभा के सत्र के दौरान 15 सदस्यीय यूएनएससी के सुधार पर 50 से अधिक वक्ताओं ने अपने सुझाव, दृष्टिकोण और चिंताएं सांझा कीं। संयुक्त राष्ट्र की वैबसाइट पर पोस्ट की गई 7 नवंबर की बैठक के सार-संकलन के अनुसार, 'कई सदस्यों ने ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान जैसी उभरती शक्तियों के प्रतिनिधित्व का समर्थन किया, जबकि कुछ ने सुरक्षा परिषद सुधार प्रक्रिया के जरिए हाल के वर्षों में हुई प्रगति को रेखांकित किया, अन्य ने गहरी निराशा व्यक्त करते हुए यह आवाज उठाई कि इससे अधिक अब तक नहीं पाया गया।'

ब्रिटेन एवं फ्रांस सहित अधिकतर देशों ने भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया और ब्राजील तथा जर्मनी जैसी अन्य उभरती शक्तियां भी वीटो शक्ति वाली परिषद की स्थायी सदस्यता के दावेदार थे। संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत मैथ्यू रिक्रॉफ्ट ने सत्र के दौरान कहा कि ब्रिटेन का मानना है कि स्थायी और अस्थायी वर्गों में कुछ सुधार हो और अन्य देशों को भी इस दृष्टिकोण का समर्थन करना चाहिए।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!