33 लोगों की आबादी वाला दुनिया का सबसे छोटा देश, 2 घंटे से ज्यादा नहीं रुक सकते टूरिस्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 11:56 PM

this is smallest country in the world population is only 33 people

अमरीकी के नेवाद में स्थित इस प्रांत में एक व्यक्ति ने खुद को इस देश का राष्ट्रपति भी घोषित कर रखा है

नई दिल्लीः अगर कोई देश किसी प्रांत से अलग होकर नए देश का रूप लेता है तो उसके पीछे त्याग-बलिदान और लंबा संघर्ष की कहानी छुपी है लेकिन दुनिया में एक देश एेसा भी मौजूद है, जहां कोई संघर्ष हुआ न कोई रक्तपात हुआ केवल दो व्यक्तियों की सोच ने उस प्रांत को देश बना दिया। क्षेत्रफल में ये दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी से भी छोटा है और आबादी के नाम पर कुछ जनसंख्या 33 है। अमरीकी के नेवाद में स्थित इस प्रांत में एक व्यक्ति ने खुद को इस देश का राष्ट्रपति भी घोषित कर रखा है। चलिए जानते हैं इस स्वघोषित देश की खासियत के बारे में।  
PunjabKesari1977 में विचार आया और बना दिया नया देश 
इस अजीबो-गरीब देश का नाम मोलोसिया है। यह देश अमरीका के नेवादा में स्थित है। सबसे रोचक बात ये है कि यह देश स्वघोषित है। मोलोसिया की कहानी है कि साल 1977 में यहां के रहने वाले केविन बॉघ और उनके एक दोस्त के दिमाग में अमरीका से अलग एक नया देश बनाने का विचार आया। इसके बाद बॉघ और दोस्तों ने मिलकर मोलोसिया नामक देश की नींव रखी।
PunjabKesariदेश के नागरिक स्वघोषित राष्ट्रपति के रिश्तेदार
तब से केविन बॉघ इस देश के राष्ट्रपति हैं। उन्होंने खुद को इस देश का तानाशाह घोषित कर दिया। उनकी बीवी देश की पहली महिला का दर्जा रखती है। इस देश में रहने वाले ज्यादातर नागरिक केविन के रिश्तेदार हैं, हालांकि इस देश को अभी तक दुनिया की किसी भी सरकार से मान्यता नहीं मिली है।
PunjabKesariचलाता है यहां अपना कानून और अपनी करंसी 
इस देश में अन्य देशों की तरह स्टोर, लाइब्रेरी, श्मशान घाट के अलावा कई सुविधाएं मौजूद हैं। मोलोसिया का अन्य देशों की तरह अपना कानून, ट्रेडिशन और करंसी भी है। इसके अलावा पर्यटन के लिहाज से भी मोलोसिया काफी प्रचलित है। यहां काफी लोग इस देश के बारे में जानने और घूमने के लिए आते हैं। यहां आने के लिए टूरिस्टों को अपने पासपोर्ट पर स्टैम्प लगवाना पड़ता है।
PunjabKesariयहां 2 घंटे से ज्यादा रुक नहीं सकता कोई टूरिस्ट
केविन ने अपने जिस दोस्त के साथ इस देश की स्थापना की थी, उसने थोड़े समय के बाद इस आइडिया को त्याग दिया लेकिन केविन ने अपने इस शौक को आगे जारी रखा। वह अपने देश विकास के लिए काम करते रहते हैं। इस देश की नींव रखे 40 साल हो गए लेकिन टूरिस्टों का आना अभी भी जारी है। इस देश में घूमने के लिए टूरिस्टों को केवल 2 घंटे का समय निकालना पड़ता है। इस ट्रिप में केविन खुद टूरिस्टों को देश की बिल्डिंग्स और सड़कों को दिखाते हैं।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!