Edited By ,Updated: 17 Apr, 2017 04:21 PM
खैबर पख्तुनख्वा के करक जिले में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें वाहन में सवार कम से कम 3 लोग मारे गए और 2 अन्य घायल हो गए...
इस्लामाबादः खैबर पख्तुनख्वा के करक जिले में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें वाहन में सवार कम से कम 3 लोग मारे गए और 2 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने करपा इलाके में उस समय हमला किया जब पीड़ीत एक स्थानीय अदालत में सुनवाई में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। हमले में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला शामिल थी। पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद माना जा रहा है। घायलों को करक में जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।