Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jul, 2017 04:31 PM
सोशल मीडिया पर एक बच्चे की तस्वीर और वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं....
मेलबर्न: सोशल मीडिया पर एक बच्चे की तस्वीर और वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। तस्वीर देखकर आपको भी लग रहा होगा कि यह कोई 10 या 12 साल का बच्चा लेकिन असल में इस इस व्यक्ति का नाम तोमिस्लेव ज्यूरेक है और इसकी उम्र 23 साल है।
बता दें कि इस व्यक्ति को कोई बीमारी नहीं है यह पूरी तरह स्वस्थ है। मैडीकल साइंस की मानें तो हमारे शरीर के विकास पीयूष ग्रंथि जिसे पिट्यूटरी ग्लेंड भी बोलते हैं, उससे होता है। यह मस्तिष्क के पास होता है।
उम्र के साथ साथ विकास के लिए यही उत्तरदायी होता है। यह ग्रंथि एक मटर के दाने के बराबर होती है।रिपोर्ट के अनुसार ज्यूरेक पिट्यूटरी ट्यूरमर से पीडि़त है। यह हर 10000 एडल्ट में किसी एक को होती है। इसकी वजह से इंसान की उम्र थम सी जाती है।
ज्यूरेक के लिए यह कोई बीमारी नहीं है। वह तो अपने शरीर से खुश हैं। वह पार्ट टाइम एक्टर हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उसने टीवी शो गेम ऑफ थ्रोंस में भी छोटा सा रोल किया है। इससे पहले यह बीमारी चीन की एक लड़की में देखी गई थी।