महिला-पुरुष के तौर पर रहने वाले ट्रांसजेंडर ने दिया बच्चे को जन्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 03:18 PM

transgender first to give birth as woman and man

अमरीका में एक ट्रांसजेंडर ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। खास बात यह है कि वह 5 वर्षों से एक महिला के तौर पर रह रहे हैं और यह उनका पहला बच्चा है। विस्कॉन्सिन के रहने वाले   केसी सोलिवन (30) को दुनिया का ऐसा पहला शख्स माना जा रहा है...

वॉशिंगटनःअमरीका में एक ट्रांसजेंडर ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। खास बात यह है कि वह 5 वर्षों से एक महिला के तौर पर रह रहे हैं और यह उनका पहला बच्चा है। विस्कॉन्सिन के रहने वाले   केसी सोलिवन (30) को दुनिया का ऐसा पहला शख्स माना जा रहा है, जिन्होंने एक महिला और पुरुष दोनों के तौर पर रहते हुए बच्चे को जन्म दिया है।

सोलिवन का उनके पूर्व पति से एक बच्चा (ग्रेसन) भी है, जो अब 5 साल का हो चुका है। ग्रेसन का जन्म जब हुआ था, उस समय सोलिवन (ट्रांजिशन से पहले) महिला के तौर पर रह रहे थे। इस बार बच्चे को जन्म देते समय वह 7 दिन तक लेबर में रहे। उसके बाद ऑप्रेशन से उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है, उसका वजन 3.6 किग्रा है। सोलिवन का यह बच्चा उनके पार्टनर स्टीवन (27) का है। सोलिवन जब प्रैगनेंट हुए, उस समय वह पुरुष हॉर्मोन से ब्रेक लिए हुए थे। दरअसल, 4 साल पहले सोलिवन ने महिला से पुरुष बनने का ट्रांजिशन शुरू किया था।

उस समय वह बिजनैस स्टूडैंट थे।  बच्चे के जन्म के बाद कपल ने उसके सैक्स का खुलासा नहीं करने का फैसला किया है। वे चाहते हैं कि बड़ा होने के बाद बच्चा अपनी सैक्शुअलिटी को लेकर खुद फैसला करे। सोलिवन कहते हैं कि जब वह प्रैगनैंट हुए तो लोग उन्हें दूसरी नजरों से देखने लगे। ऑनलाइन उन्हें गालियां भी दी गईं लेकिन वह फैसले पर डटे रहे। वह ट्रांस-पैरंटहुड को लेकर लोगों

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!