अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: सैंकड़ों रूसी अरबपतियों पर लग सकता है प्रतिबंध

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jan, 2018 03:53 PM

trump accreditation 100 russian billionaires

मास्को द्वारा दी गई चेतावनी के बावजूद ट्रंप प्रशासन ने रूस के बिजनेसमैन और अधिकारियों को रूसी प्रेष्ठ समूह के सदस्यों के रूप में मान्यता दी। मास्को ने ऐसा न करने की चेतावनी दी थी। कांग्रेस को उपलब्ध करवाई गई सरकारी रिपोर्ट में रूसी राष्ट्रपति...

इंटरनेशनल डेस्क: मास्को द्वारा दी गई चेतावनी के बावजूद ट्रंप प्रशासन ने रूसी अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं की एक दीर्घप्रतीक्षित सूची जारी की है। इन अधिकारियों और व्यापारियों पर राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगा है जिस कारण इन पर प्रतिबंध लगाया गया। कांग्रेस को उपलब्ध करवाई गई सरकारी रिपोर्ट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रशासन के ज्यादातर वरिष्ठ सदस्य हैं, जिसमें पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव भी शामिल है।
PunjabKesari
कई गर्वनरों और सांसदों के नाम शामिल 
सात पन्ने की इस गैर-गोपनीय सूची में जिन  कारोबारियों के नाम शामिल हैं वह एक अरब डालर से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं और अमेरिकी सरकार उन्हें पुतिन के करीबी मानती है। इसमें विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव और प्रधानमंत्री मेदवेदेव और रूसी खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। प्रतिबंधित लोगों की इस सूची में ऊर्जा क्षेत्र की रोसनेफ्ट और स्बरबैंक सरीखी बड़ी कंपनियों के सीईओ भी शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि इस सूची से पुतिन नाराज होंगे और रूस के कारोबारियों को विश्व वित्तीय व्यवस्था से कटने की चिंता होगी। 
PunjabKesari
ट्रंप और पुतिन के संबंधों की हो रही जांच
रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति के 2016 के चुनावों में हस्तक्षेप किया था। ये रिपोर्ट इसलिए पेश की गई क्योंकि ट्रंप के रूस और पुतिन के साथ संबंधों की जांच की जा रही है। अपने भाषणों में ट्रंप ने कभी कभार ही पुतिन और क्रेमलिन की आलोचना की थी। इसी के तहत अमेरिकी न्याय विभाग के स्पेशल प्रासीक्यूटर रॉबर्ट मुलर ट्रंप के राष्ट्रपति चुनावी अधिकारियों और मोसको के बीच संभावी तालमेल की उच्चस्तरीय जांच कर रहे हैं।
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!