Edited By ,Updated: 06 Nov, 2016 01:47 PM
अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है और इसका चुनाव प्रचार अभियान अपने चरम पर पहुंच गया है। बता दें अमरीकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी..
वॉशिंगटन:अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है और इसका चुनाव प्रचार अभियान अपने चरम पर पहुंच गया है। बता दें अमरीकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डैमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन दोनों ने फ्लोरिडा के मतदाताओं को लुभाने की काफी कोशिश की है।फ्लोरिडा अमरीका का तीसरा सबसे बड़ा और सबसे पुराना राज्य है।अगर यहां हिलेरी जीत जाती हैं तो ट्रंप को लगभग हर स्विंग स्टेट को जीतना होगा।
पूर्व चुनाव सर्वेक्षणों के मुताबिक फ्लोरिडा में ट्रंप और हिलेरी के बीच मुकाबला कांटे का होने वाला है। हाल ही में हुए चुनाव सर्वेक्षणों से ये संकेत मिला है कि ट्रंप के प्रति समर्थन बढ़ रहा है लेकिन फिर भी ट्रंप हिलेरी क्लिंटन से पीछे है।फलोरिडा के बारे में अक्सर कहा जाता है कि यहां के मतदाता राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को लेकर अनिर्णय की स्थिति में हैं।गौरतलब है कि वर्ष 2012 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा ने भी अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी से महज 0.9 प्रतिशत के अंतर से जीत हासिल की थी।