ट्रंप ने दिया संकेत, पॉवेल होंगे नए फेडरल रिजर्व प्रमुख

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 11:05 AM

trump signs given powell to be new federal reserve chief

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संभवत: अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नए प्रमुख का चयन कर लिया है। समझा जाता है कि ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के गवर्नर जेरोम पॉवेल को सूचित किया है कि वह जैनेट येलेन के स्थान पर फेडरल रिजर्व के नए प्रमुख होंगे।...

वाशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संभवत: अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नए प्रमुख का चयन कर लिया है। समझा जाता है कि ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के गवर्नर जेरोम पॉवेल को सूचित किया है कि वह जैनेट येलेन के स्थान पर फेडरल रिजर्व के नए प्रमुख होंगे। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में मामले से जुड़े दो लोगों के हवाले से कहा गया है कि ट्रंप ने पॉवले से बात कर उन्हें अपने फैसले से अवगत कराया। येलेन का फेडरल रिजर्व के चेयरमैन का चार साल का कार्यकाल फरवरी में पूरा हो रहा है। सीनेट की पुष्टि के बाद पॉवेल की नियुक्ति की जाएगी। फेडरल रिजर्व के बोर्ड का सदस्य बनने के लिए पहले ही पॉवेल इस पुष्टि प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इससे पहले दिन में ट्रंप ने येलेन की तारीफ की। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि उनकी सभी नियुक्तियों में वह ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो उनकी नीति को आगे बढ़ाए।         

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!