Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 04:05 PM
चीन के दक्षिण पश्चिम में स्थित गुइझोउ प्रांत में आज भूस्खलन से लगभग 34 मकान दब गए और कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन के बाद 25 अन्य व्यक्ति लापता हैं जिनकी खोज की जा रही है...
बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिम में स्थित गुइझोउ प्रांत में आज भूस्खलन से लगभग 34 मकान दब गए और कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन के बाद 25 अन्य व्यक्ति लापता हैं जिनकी खोज की जा रही है। मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
बीजी शहर के सूचना विभाग के अनुसार, भूस्खलन से 34 मकान प्रभावित हुए हैं। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राहत एवं बचावकर्मियों ने 6 लोगों को निकाला जिसमे से 2 की मौत हो चुकी थी। 25 लोग अब तक लापता हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरूआत में दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से करीब 24 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लापता हो गए थे।