Edited By ,Updated: 25 Mar, 2017 12:06 PM
अमरीकी अधिकारियों ने लंबे समय से फरार चल रहे हिजबुल्ला के कथित वित्तपोषक को आतंक संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर...
वॉशिंगटन: अमरीकी अधिकारियों ने लंबे समय से फरार चल रहे हिजबुल्ला के कथित वित्तपोषक को आतंक संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे मोरक्को से अमरीका भेजे जाने के बाद गिरफ्तार किया गया।
कासिम ताजिदीन पर लेबनानी शिया आंदोलन में करोड़ों डॉलर देने के आरोपों के बाद अमरीका ने उसे ‘‘विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’’ करार दिया था और उसके आठ साल बाद यहां की अमरीकी संघीय अदालत में उस पर औपचारिक रूप से आरोप लगाए गए। कासिम पर धनशोधन सहित अमरीकी आतंकवाद प्रतिबंध का उल्लंघन करने के विभिन्न आरोप लगाए गए हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार ताजिदीन को अमरीकी अधिकारियों के अनुरोध पर 12 मार्च को कसाब्लांका आने के दौरान गिरफ्तार किया गया। न्याय विभाग के बयान के अनुसार ताजिदीन ने खुद को निर्दोष बताया है।