Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 02:52 AM
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया की शादी में मेहमानों को भेंट स्वरूप दिए गए केक की नीलामी की जा रही है। इसमें न्यूनतम बोली मात्र 250 डॉलर की होगी।
ट्रंप और उनकी पत्नी ने वर्ष 2005 में अपने शादी के मौके पर एक 7 परत वाला केक...
वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया की शादी में मेहमानों को भेंट स्वरूप दिए गए केक की नीलामी की जा रही है। इसमें न्यूनतम बोली मात्र 250 डॉलर की होगी।
ट्रंप और उनकी पत्नी ने वर्ष 2005 में अपने शादी के मौके पर एक 7 परत वाला केक काटा था। लॉस एंजल्स का नीलामी घर जूलियन्स ऑक्शन्स ट्रम्प और मेलानिया के शादी के केक के हिस्सों की नीलामी कर रहा है। यह नीलामी घर इस केक को 1000 डॉलर से 2 हजार डॉलर के बीच नीलाम करने की उम्मीद कर रहा है। इनके लिए अब तक 6 बोलियां लग चुकी हैं।