दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड पर था नाम दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 05:38 PM

violet mose brown  jamaica  elizabeth

दुनिया की सबसे बुजुर्ग शख्स और महारानी विक्टोरिया की प्रजा की आखिरी जिंदा महिला वायोलेट मोसे ब्राउन का जमैका में 117 साल की उम्र में निधन हो गया।

वाशिंगटन: दुनिया की सबसे बुजुर्ग शख्स और महारानी विक्टोरिया की प्रजा की आखिरी जिंदा महिला वायोलेट मोसे ब्राउन का जमैका में 117 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्राउन जमैका की ऐसी पहली शख्सियत थीं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा होने के प्रमाण थे। वर्ष 2015 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें उनके 115वें जन्मदिन पर सम्मानित किया था।   

ब्राउन का जन्म 10 मार्च 1900 को हुआ था । उस समय जमैका का इलाका ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था। उनके जन्म के 67 साल बाद जमैका की स्थापना हुई।  परिवार और दोस्तों के बीच आंटी वी के नाम से लोकप्रिय ब्राउन को इस साल 27 जुलाई को 117 वर्ष और 139 दिन का होने पर दुनिया की सबसे बुजुर्ग शख्स के तौर पर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई थी।  शरीर में पानी की कमी और अनियमित हृदयगति की वजह से 15 सितंबर को ब्राउन का निधन हो गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!