रूस में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 10:52 AM

voting for the presidential election in russia

रूस में आज राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई रात दस बजे तक चलेगी।  माना जा रहा है कि व्लादिमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बनने में कामयाब हो जाएंगे क्योंकि जनमत सर्वे श्री पुतिन को लगभग 70 प्रतिशत...

रूसः रूस में आज राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई रात दस बजे तक चलेगी।  माना जा रहा है कि व्लादिमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बनने में कामयाब हो जाएंगे क्योंकि जनमत सर्वे श्री पुतिन को लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिलता दिखाया गया है। सर्वे में  पुतिन को उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी से लगभग 10 गुना अधिक मतदाताओं का समर्थन मिलता दिखाया गया है। क्रीमिया क्षेत्र की निवासी मरियन्ना शनिना ने कहा, “वह (पुतिन) हमारे राष्ट्रपति हैं। हम उन पर गर्व करते हैं।”

गौरतलब है कि  पुतिन वर्ष 2000 तथा वर्ष 2004 में रूस के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। रूस में कोई भी व्यक्ति लगातार दो बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं बन सकता। इस वजह से वह वर्ष 2008 राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ सके लेकिन अपने सहयोगी दिमित्री मेदवेदेव को राष्ट्रपति बनवाने में कामयाब रहे और खुद प्रधानमंत्री बन गए। श्री पुतिन वर्ष 2012 में एक बार फिर राष्ट्रपति बने और राष्ट्रपति के कार्यकाल को चार वर्ष बढ़ाकर छह वर्ष करवा दिया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!