मोदी यात्रा से पहले ततैयों का श्रद्धालुओं पर हमला, 50 घायल

Edited By ,Updated: 11 May, 2017 11:35 AM

wasps attack sri lanka pilgrims ahead of modi visit

श्रीलंका में बौद्धों के सबसे पवित्र दिन त्योहार मना रहे तीर्थयात्रियों पर आज ततैयों ने हमला कर दिया...

कोलंबोः श्रीलंका में बौद्धों के सबसे पवित्र दिन त्योहार मना रहे तीर्थयात्रियों पर आज ततैयों ने हमला कर दिया। घटना में 50  तीर्थयात्री घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि ततैयों के डंक से घायल हुए लोगों में एक भिक्षु भी शामिल है। हादसा राष्ट्रीय राजधानी कोलंबो से 110 किलोमीटर उत्तर में स्थित मुंडल की मंदिर में हुआ।

भगवान बुद्ध के जन्म, बोद्धिसत्व की प्राप्ति और निर्वाण के अवसर पर वैसाख त्यौहार मनाने के लिए तीर्थयात्री एकत्र हुए थे। इस सप्ताह के आरंभ में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा की तैयारियों के तहत श्रीलंकाई चाय बगानों से ततैयों के 2 छत्ते हटाए गए थे। खतरा था कि पास में उतरने वाले हैलीकॉप्टर की कंपन से छत्ते हिलेंगे और ततैये गुस्से में हमला कर सकते हैं। 

वैसाख में भाग लेने के लिए मोदी  श्रीलंका दौरे दौरान शुक्रवार को बगानों की यात्रा करेंगे। मोदी की 11 मई से श्रीलंका दौरे पर की यात्रा है। पीएम मोदी बौद्ध कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण दिन, वेसक दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए श्रीलंका आए  हैं। इस दौरान वह जाफना भी जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय वेसक दिवस के समापन पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें 100 से ज्यादा देशों के 400 प्रतिनिधि भाग लेंगे। वेसक दिवस बौद्ध कैलेंडर का सबसे अहम दिन है। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म, उनकी मृत्यु और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!